{"_id":"69add4e519042600d709ddf2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129784-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रदूषण नियंत्रण समिति ने किया पेपर मिल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रदूषण नियंत्रण समिति ने किया पेपर मिल का निरीक्षण
Mon, 09 Mar 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खामियों पर कानूनी नोटिस जारी करने की सिफारिश
कठुआ। सक्ता चक में संचालित टीके पेपर मिल इकाई में प्रदूषण नियंत्रण समिति ने निरीक्षण के दौरान पर्यावरण के लिहाज से कई खामियां पाई हैं। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण समिति के क्षेत्रीय निदेशक से इकाई को वन टाइल लीगल नोटिस जारी करने की अनुशंसा की है।
प्रदूषण नियंत्रण समिति के संभागीय अधिकारी अनुपम कौल ने बताया कि टीम ने हाल ही में टीके पेपर मिल्स सक्ता चक का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 26 फरवरी 2026 को किया गया जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार मिल ने प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का सही तरीके से संचालन नहीं किया जा रहा था और कई शर्तों का उल्लंघन पाया गया।
बताया कि बॉयलर के ईंधन दहन कक्ष का फीडिंग हॉपर बिना उचित एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस के पाया गया। समिति ने स्पष्ट किया कि यहां सक्शन हुड लगाकर उसे आईडी फैन, साइक्लोन सेपरेटर, वेट स्क्रबर और स्टैक से जोड़ा जाना आवश्यक है। वेट स्क्रबर में कई जगहों पर पानी का रिसाव देखा गया, जो धातु की चादरों के खराब होने के कारण हो रहा था। बताया कि मिल ने अब तक ओसीईएमएस पोर्टल (ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम) पर स्टैक उत्सर्जन और अपशिष्ट जल निगरानी डेटा भेजने के लिए आवश्यक उपकरण स्थापित नहीं किए हैं, जबकि यह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनिवार्य निर्देश है।
विज्ञापन
इन गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए कठुआ के डिविजनल ऑफिसर ने क्षेत्रीय निदेशक जम्मू को पत्र लिखकर वन-टाइम लीगल नोटिस जारी करने की सिफारिश की है। पत्र में कहा गया है कि मिल पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन कर रही है और इसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है। समिति ने इसके साथ ही कठुआ और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों को चेतावनी दी गई है कि वे समय पर अपने उपकरणों की मरम्मत और डेटा ट्रांसमिशन सुनिश्चित करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।