{"_id":"699caa56734da85b8f06d79e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129399-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया
विज्ञापन
कठुआ। मेहताबपुर स्थित गोशाला में आयोजित 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता जारी है। सोमवार को यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
पंडित मनोहर लाल शास्त्री के सानिध्य में चल रहे इस आयोजन में सोमवार को विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां अर्पित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत गोमाता पूजन से हुई। यजमानों ने पुरोहितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुतियां डालीं। दोपहर बाद कथा प्रवचन का आयोजन हुआ, जिसमें धर्म और सत्य के पालन को जीवन का मूल मंत्र बताया गया। पंडित मनोहर शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि हर पल धर्म और सत्य का पालन करना ही वास्तविक साधना है। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में सदाचार और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।