{"_id":"6998c218acbf799eff03ef7b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129298-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेना के स्वास्थ्य शिविर में 1012 लोगों ने करवाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेना के स्वास्थ्य शिविर में 1012 लोगों ने करवाई जांच
Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सेना की ओर से गुज्जर चक में लगाए गए शिविर में जांच करवाते सीमावर्ती ग्रामीण विज्ञप्ति
आईबी के पास गुज्जर चक गांव में सेना ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, निशुल्क दवाएं वितरित
सेना के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दंत चिकित्सा से लेकर नेत्र जांच की
कठुआ। सीमावर्ती क्षेत्र के गुज्जर चक गांव में सेना ने ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। कुल 1012 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। सेना के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों को दंत चिकित्सा, नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं प्रदान कीं।
शिविर का आयोजन 23 पंजाब रेजीमेंट की ओर से किया गया जिसमें कमांडिंग अधिकारी कर्नल पंकज राठी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। साथ ही लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को केवल इलाज ही नहीं दिया बल्कि उन्हें स्वस्थ दिनचर्या और जीवनशैली अपनाने के लिए परामर्श दिया। खानपान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों को मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गांव के लोगों ने सेना का आभार जताया।