{"_id":"697922c7f59710ae9f02a8b7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128556-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में विंटर टूरिज्म का हब बनेगा कठुआ : मंत्री सतीश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में विंटर टूरिज्म का हब बनेगा कठुआ : मंत्री सतीश शर्मा
Wed, 28 Jan 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
जलमार्ग विकास के लिए 900 करोड़ की परियोजनाओं पर काम होगा
सरकार चिनाब, रियासी, बग्लियार, मानसर सुरूइंसर में वॉटर स्पोर्ट्स फेसिलिटी बनाने जा रही
- अरुण जेटली स्टेडियम का काम अगले दो साल में होगा पूरा, दो साल बाद आईपीएल करवाने की घोषणा
कठुआ। अगले चार साल में कठुआ विंटर टूरिज्म का हब बनेगा। बनी की खूबसूरती को बयां करते हुए कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बनी का दौरा भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि इस कवायद के तहत बनी, बसोहली और सरथल सर्किट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिले निर्देश का भी जिक्र किया।
गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मीडिया से मुखातिब मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार चिनाब, रियासी, बग्लियार, मानसर सुरूइंसर में वॉटर स्पोटर्स फेसिलिटी बनाने जा रहे हैं। इससे हजाराें लोगों के लिए रोजगार पैदा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही झेलम और डल में स्टीमर सेवाएं शुरू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आए 900 करोड़ रुपये के पैकेज पर काम जारी है।
प्रदेश में सोलर, बायोटेक पार्क विकसित करने के साथ ही पहली बार खो-खो के कॉमनवेल्थ खेल आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेलने वाले युवाओं को वे रोजगार देने जा रहे हैं। 250 युवाओं की फाइल तैयार है। उन्होंने रहबर-ए-तालीम शिक्षकों के लिए नीति की पैरवी की। मंत्री ने कठुआ के हीरानगर में प्रस्तावित अरुण जेटली स्टेडियम निर्माण में देरी के सवाल पर कहा कि स्टेडियम राजनीति की भेंट चढ़ा है। मगर उनका प्रयास है कि अगले दो साल में इसे तैयार कर आईपीएल आयोजित करवाया जाए।
विज्ञापन
बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को लेकर उन्होंने कहा कि इसका काम कुछ धीमा है लेकिन इसे भी पूरा करवाकर बसोहली में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बसोहली में जलमार्ग विकास प्राधिकरण के तहत योजनाओं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि रावी दरिया में इस साल भारी बाढ़ आई थी। तकनीकी टीम अगले कुछ दिनों में दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में बाढ़ जैसे आपदा, युद्ध और पहलगाम आतंकी हमले के बीच एक साल से भी कम समय काम करने के लिए मिला है। प्रदेश सरकार अपने वादों पर कायम है। उन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई को सबसे अहम बताया।
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि कठुआ में एक बेहतरीन एथलेटिक्स ट्रैक तैयार हो इसके लिए आठ या दस करोड़ जितना भी चाहिए होगा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने विंटर टूरिज्म के अलावा एनर्जी पार्क विकसित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर ने निर्देश दिए हैं कि जो भी काम कश्मीर में हो रहा है ऐसा जम्मू संभाग में भी होना चाहिए।