{"_id":"67ace9bf435cf3127004596b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117366-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोडनू में मोबाइल सिग्नल की समस्या, रिश्तेदारों से बात नहीं कर पाते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोडनू में मोबाइल सिग्नल की समस्या, रिश्तेदारों से बात नहीं कर पाते लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। लोडनू गांव में मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव मे मोबाइल सेवा प्रभावित रहने से ग्रामीण अपने सगे संबंधियों से बात नहीं कर पाते हैं, वहीं सिग्नल कम होने की वजह से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम कुमार, शिवकुमार, रमेश, पवन और बबल शर्मा ने बताया कि मोबाइल सिग्नल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का सपना भारत देश को डिजिटल बनाना है, लेकिन उनके गांव में परिस्थितियां विपरीत चल रही हैं। लोगों ने कहा कि मौजूदा समय में उपमंडल के लोडनू इलाकों के ग्रामीणों को मोबाइल सेवाएं सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं। लोगों ने कहा कि वह पिछले कई सालों से मोबाइल सिग्नल की समस्या से परेशान हैं लेकिन आज तक उनके गांव में सरकारी या किसी भी निजी कंपनी का कोई भी टावर स्थापित नहीं किया गया और इलाके से सटी अन्य पंचायतों में लगाए गए मोबाइल टावरों पर लोडनू इलाकों के लोगों को निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में बैंक संबंधित कामकाज और अन्य कई प्रकार के कामकाज ऑनलाइन प्रक्रिया से निपटाए जाते हैं लेकिन उनके गांव मे मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है और लोग ऑनलाइन सेवाओं का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। लोगों ने बताया के इस संबंध में उपभोक्ताओं ने सरकार से कई बार मांग की है के उनके गांव में मोबाइल टावर लगाया जाए लेकिन सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मोबाइल सिग्नल की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने मांग की है कि सरकार मोबाइल सिग्नल की समस्या का जल्द समाधान करे जिससे लोडनू इलाके की 1000 से अधिक आबादी को मोबाइल सिग्नल की समस्या से निजात मिल सके।
इस संदर्भ में तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। समस्या के समाधान के लिए मोबाइल कंपनियों को लिखित तौर पर टावर स्थापित करने को कहा जाएगा