फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: चिनाब टेक्सटाइल मिल के मजदूरों ने किया प्रदर्शन, हाईवे जाम

विज्ञापन
jammu kashmir news
मिल में प्रदर्शन करते मजदूर।   - फोटो : kathua news
कठुआ। चिनाब टेक्सटाइल मिल में 12 घंटे ड्यूटी और महिलाओं को नाइट ड्यूटी पर बुलाए जाने का मामला फिर तूल पकड़ गया है। मंगलवार की शाम शिफ्ट खत्म होने के साथ ही मजदूरों ने हंगामा कर दिया। हाईवे पर जाम लगाकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन शाम सात बजे शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। मजदूरों ने दो टूक मांग रखी कि मजदूरों से आठ घंटे ही काम लिया जाए और महिलाओं को नाइट ड्यूटी पर न बुलाया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सात बजे के बाद बड़ी संख्या में एक निजी इकाई के मजदूर हाईवे पर उतर आए। इकाई से बाहर हाईवे पर उन्होंने चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को सुचारू करवाया। हाईवे करीब सात मिनट तक जाम रहा।
विज्ञापन

उधर, मजदूरों ने इकाई के मुख्य गेट पर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय मजदूरों खासकर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से उन्हें नाइट ड्यूटी पर बुलाया जाता है, जो संभव नहीं है। दो दशक से काम कर रही महिलाओं के लिए रोटी का संकट बन चुका है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मजदूरों को आश्वासन दिया गया है कि आठ घंटे, दस घंटे या बारह घंटे जितना चाहें उतनी देर शिफ्ट में काम कर सकते हैं। मजदूरों से बात चल रही है और जल्द की मामला सुलझा लिया जाएगा।
-मनोज झा, प्रबंधक, चिनाब टेक्सटाइल मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed