फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव के लिए बरतें सावधानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
 स्वास्थ्य जांच ​शिविर के दौरान मरीजों को दवाएं देते हुए विशेषज्ञ। - फोटो : kathua news
कठुआ। हमारा शरीर सबसे ज्यादा मौसम में होने वाले परिवर्तन से प्रभावित होता है। इस समय ऋतु परिवर्तन चल रहा है। इस बदलते मौसम में भी सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव के लिए हमें सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

लोगों को मौसम में आने वाले बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए अदरक, तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च कूटकर चाय के साथ अथवा काढ़ा बनाकर सेवन करना चाहिए। वहीं, लोगों को अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश भी नियमित लेने की जरूरत है। यह बातें आयुष विभाग की डॉ. रूबी शर्मा ने जसरोटा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बताईं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयुष विभाग के सहयोग से जसरोटा स्थित काली माता मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 121 मरीजों की जांच की गई। साथ ही उन्हें निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं भी बांटी गईं। शिविर में आने वाले ज्यादातर मरीज मौसम में आने वाले परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed