{"_id":"67ab98c3ea1260670803d3b4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117330-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लखनपुर से चकमा देकर भागा, पंजाब से बरामद किया विलो से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लखनपुर से चकमा देकर भागा, पंजाब से बरामद किया विलो से भरा ट्रक
विज्ञापन
फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स की टीम जब्त किए गए ट्रक से विलो की जांच करते हुए
- फोटो : kathua news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। फोरस्ट प्राटेक्शन फोर्स की गामा यूनिट की ओर से लखनपुर में लगाए गए नाके से फरार ट्रक को आखिरकार पंजाब से बरामद कर लिया गया है। नंगल पुलिस और पंजाब के वन विभाग के सहयोग से ट्रक को वापस कठुआ लाया गया है। इसमें 2870 विलो क्लेफ्ट बरामद किए गए हैं। टीम ने ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के उपनिदेशक धमेंद्र शर्मा ने बताया कि जलाऊ लकड़ी और प्रदेश की वन संपदा की पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में भारी मांग है। ऐसे में लखनपुर और जिले के खुले बार्डर हमेशा ही चुनौती रहे हैं। बताया कि विभाग को पुख्ता सूचना मिली थी कि प्रदेश से बाहर विलो की तस्करी का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते रविवार रात 12 बजे के लगभग लखनपुर में बसोहली मोड़ के पास नाका लगाया गया। हाईवे पर ट्रैफिक के बीच एक ट्रक नाके पर रुकने का ईशारा करने के बाद फरार हो गया। लखनपुर पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया। और ट्रक को नंगल के पास पंजाब पुलिस ने पकड़ लिया। सोमवार को इस ट्रक को पंजाब में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर वापस कठुआ लाया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रक की जांच के दौरान इसमें 2870 विलो लदे पाए गए। जिनका प्रदेश के बाहर निर्यात पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सरकार की ओर से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विलो का निर्यात प्रतिबंध किया गया है।