{"_id":"67ab9b000eabee0ffe0fd254","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117322-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एचएपीडीपी की मासिक रैंकिंग में कठुआ लगातार 7वीं बार प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एचएपीडीपी की मासिक रैंकिंग में कठुआ लगातार 7वीं बार प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएपीडीपी) में जिलावार रैंकिंग में लगातार सातवें महीने कठुआ पहले स्थान पर रहा।
प्रदेश के बीस जिलों को एचएपीडी के मिशन निदेशक कार्यालय की ओर से उनके प्रदर्शन के अनुरूप आंका गया है। तय मानदंडों में फार्म संचालित परिवारों का कवरेज, आवेदकों के रूप में किसानों का पंजीकरण, किसान साथी पोर्टल पर आवेदन अनुमोदन दर, किसानों को कुशल बनाने के लिए दक्ष किसान नामांकन और उनका पाठ्यक्रम पूरा करना, अनुमोदित लाभार्थियों के लिए इकाइयों की स्थापना, किसान साथी आउटपुट ट्रैकिंग आवेदन पर स्थापित इकाइयों की ट्रैकिंग, इकाइयों की स्थापना में फंड का उपयोग, किसान खिदमत घर पोर्टल पर किसान और कृषि उद्यम पंजीकरण और किसानों को ऋण मामलों के माध्यम से ऋण आपूर्ति शामिल है।
मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ संजीव राय गुप्ता ने कहा कि जिला सभी फील्ड पदाधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण इस उपलब्धि को प्राप्त करने की निरंतरता बनाए रखने में सक्षम है। उन्होंने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को जिला कठुआ के सहयोग के लिए आभार जताया।
प्रदेश सरकार द्वारा 2023-24 में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसमें 29 परियोजनाओं के रूप में विभिन्न अवसरों के साथ कृषक समुदाय को लाभान्वित किया गया था ताकि तकनीकी कौशल विकास, फार्म स्वचालन, मधुमक्खी पालन विकास, मशरूम विकास, पुष्प विकास आदि की उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके। जरूरतमंद किसानों को ऋण से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में मशरूम का उत्पादन अब 8200 क्विंटल है, जबकि 2022-23 में यह 800 क्विंटल था। शहद का उत्पादन भी 2022-23 में मात्र 125 क्विंटल की तुलना में बढ़कर 758 क्विंटल हो गया।