फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

कंडी की तस्वीर बदलेगा जल जीवन मिशन : जसरोटिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जसरोटा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि आजादी के 78 वर्षाें के बाद आज भी लड़ाई बिजली, पानी और सड़क को लेकर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ पानी और हर घर नल से जल मिशन शुरू किया जिसे पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से चिन्हित कर अमली जामा पहनाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में 319 करोड़ से 80 योजनाएं चल रही हैं। इनमें से काफी पूरी होने के कगार पर हैं। यह परियोजनाएं कंडी की तस्वीर बदल देंगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में लगभग 30 योजनाएं पूरी होने के कगार पर हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र के समक्ष समस्याओं को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि कुछ योजनाएं राशि के अभाव में लंबित हैं। जिले में ही 77 करोड़ रुपये की बकायादारी से परियोजना के कुछ हिस्सों में देरी हो रही है। कई हिस्से आज भी परियोजना से अछूते रह गए हैं, जबकि कई जगह पुराने ढांचों की मरम्मत की जरूरत है। मंत्री के समक्ष मांग रखी कि इसके लिए दो से तीन करोड़ की राशि मंजूर की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कंडी क्षेत्र में बंदरों के आतंक से भी अवगत करवाया। कहा कि फलदार पौधे लगाकर बंदरों को आबादी वाले इलाकों और खेतों से दूर रखा जा सकता है। जसरोटिया ने डिपो पंचायत या ब्लॉक स्तर पर खोले जाने की मांग रखी ताकि लोगों की लकड़ी की जरूरत पूरी हो सके। उन्होंने जनजातीय आबादी के लिए स्कूल और बुनियादी सुविधाओं को भी मंत्रियों के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र की महानाला तक, बरनोटी से पंदराड और बरवाल से उत्तरी वाया सहार लोगेट और लोगेट मोड़ सड़क के विस्तारीकरण की मांग भी रखी।
विज्ञापन

जसराेटिया ने कहा कि जसरोटा नया विधानसभा हलका है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर के अलावा केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव भी रखा। इससे पहले हीरानगर विधायक एडवोकेट विजय शर्मा ने खैर की कटाई को लेकर कई गांव में किसानों को आ रही दिक्कत भी मंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



...............
हिमाचल और सुद्ध महादेव के बीच हो सीधा संपर्क : डॉ. रामेश्वर

बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि हिमाचल भगवान भोलेनाथ की धरती है। यहां कैलाश, मणिमहेश में उनका वास है तो जम्मू कश्मीर के सुद्धमहादेव को उनका सुसराल माना गया है। चिनैनी सुद्धमहादेव को सड़क मार्ग से सीधा जोड़ने के बाद विधायक ने कहा कि बनी-भद्रवाह-उधमपुर के हिस्सों को सुद्धमहादेव से जोड़ने के लिए चंबा तक सीधा सड़क संपर्क स्थापित किया जाना चाहिए। यह धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा और हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों को भी जम्मू कश्मीर में आकर्षित करेगा। उन्होंने लोहाई मल्हार के लिए डिग्री कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed