{"_id":"69c9854b545dc652fb0fab25","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130473-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ज्ञान सिंह पठानिया बने एसोसिएशन के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ज्ञान सिंह पठानिया बने एसोसिएशन के चेयरमैन
Mon, 30 Mar 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सर्वसम्मति से जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन का वेयरमैन चुने जाने के बाद पूर्व सैनि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारी समिति का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारी समिति का चुनाव स्वतंत्र चुनाव समिति की देखरेख में हुआ। कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया एक बार फिर एसोसिएशन के चेयरमैन चुने गए हैं। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया और यह प्रस्ताव पारित किया कि निर्वाचित सदस्य अगले दो साल तक अपने पदों पर बने रहेंगे।
रविवार को आयोजित चुनावी बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व में एसोसिएशन की कमान संभालने वाले पदाधिकारियों के कामकाज पर संतोष जताते हुए उन्हें ही अगले दो साल तक अपने पद पर बने रहने के लिए आगे आने को कहा। इसके बाद एक फिर से कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया को एसोसिएशन का चेयरमैन, कैप्टन बलबीर सिंह जसरोटिया को उपचेयरमैन, हवलदार मनोहर सिंह को अध्यक्ष, सूबेदार मेजर मेहताब सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैप्टन जाट राम शर्मा को प्रशासनिक प्रभारी, सूबेदार मेजर रत्न वर्मा को मीडिया प्रभारी, सूबेदार मेजर विजय कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, कैप्टन सुख राम को सलाहकार, कैप्टन मदन सिंह जसरोटिया को महासचिव और नायब सूबेदार मेजर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि आज के चुनावी क्रम में जिस तरह से सभी सदस्यों ने पुरानी इकाई पर विश्वास जताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों और समाज के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। सभी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि पठानिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विज्ञापन
मनोहर सिंह ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन एक पंजीकृत संस्था है और कोई भी व्यक्ति इसके पंजीकरण नंबर, प्रतीक या लेटरपैड का दुरुपयोग कर जनता को गुमराह नहीं कर सकता। नए जुड़ने वाले पूर्व सैनिकों को सलाह दी कि वे संगठन की साख और प्रमाणिकता की जांच करें।