{"_id":"69b7163304f508f5c206221a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130006-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बारिश और ठंडी हवाओं के कारण बाजार में ग्राहकों की कम रही आमद, बिक्री पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बारिश और ठंडी हवाओं के कारण बाजार में ग्राहकों की कम रही आमद, बिक्री पर असर
Mon, 16 Mar 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में मौसम का बदला मिजाज, सुबह से ही छाए रहे बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मौसम ने रविवार को अचानक करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई और सर्द हवाएं चलती रहीं।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरने से लोगों ने ठंड का अहसास किया। बदले मौसम का सीधा असर शहर के मुखर्जी चौक में लगने वाले रविवारीय बाजार पर दिखा। इस बार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण बाजार में रौनक नहीं दिखी। खुले में लगने वाले बाजार में बूंदाबांदी से सामान खराब होने की आशंका बनी रही।
ऐसे में यहां ज्यादातर दुकानें नहीं लगी जबकि जिन दुकानदारों ने अपने माल को प्लास्टिक से ढककर दुकानें सजाई उन्हें भी ग्राहकों की कम आमद से निराशा हाथ लगी। व्यापारियों का कहना है कि मौसम के अचानक बदलने से उनकी बिक्री पर असर
पड़ा है। मजदूर वर्ग और ग्रामीण ग्राहक जो हर सप्ताह बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं वे इस बार कम
दिखाई दिए।