{"_id":"69af301897c6639c850ee921","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129808-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीएमसी के नॉन-गजेटेड कर्मचारी डीसी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीएमसी के नॉन-गजेटेड कर्मचारी डीसी से मिले
Tue, 10 Mar 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
नॉन गजेटिड कर्मियों की भर्ती नीति की मांग को लेकर डीसी से मिले स्वास्थ्य कर्मीसंवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती नियमों को लेकर सौंपा ज्ञापन, बोले - सेवा नियमों का अभाव कर रहा कार्यप्रणाली को प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ के नॉन-गजेटेड कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल डीसी राजेश शर्मा से मिला और लंबे समय से लंबित भर्ती नियमों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
डीसी से मिलने पहुंचे कर्मचारियों में शामिल नीरज मलागर ने बताया कि भर्ती नियमों के अभाव में पिछले छह वर्षों से उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों कठुआ, डोडा, राजोरी और अन्य नवस्थापित संस्थानों में सेवा नियमों का अभाव कर्मचारियों के हितों और कार्यप्रणाली को प्रभावित कर रहा है। डीसी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि प्रक्रिया को तेज करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी से फोन पर बात की। अधिकारी ने जानकारी दी कि भर्ती नियमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और उन्हें एपीआई एवं ट्रेनिंग विभाग को वेटिंग के लिए भेजा जाएगा। डीसी ने कर्मचारियों को बताया कि आने वाली 11 मार्च को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू कठुआ दौरे पर आ रही हैं। कर्मचारियों की उनसे मुलाकात कराई जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए सार्वजनिक सेवा के हित में सहयोग जारी रखने का अनुरोध किया।