{"_id":"69addba9b67d8da6f000f4f8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129773-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महामाई के भव्य दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महामाई के भव्य दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी
Mon, 09 Mar 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कोठे में आयोजित जागरण में उपस्थित भक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय माता जागरण कमेटी कोठे ने करवाया वार्षिक जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जय माता जागरण कमेटी कोठे ने शनिवार रात को महामाई के वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। शनिवार की रात को जागरण स्थल पर की गई लाइटों की सजावट ने कार्यक्रम को भव्य बनाया। महामाई के भव्य दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया।
जागरण में सबसे पहले गायक बब्बू खान पुरिया ने श्री गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने भजन पेश कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्य रात्रि के बाद मंच पर आए पंजाबी गायक लवीश लव ने भक्तों को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस दौरान उन्होंने महादेव, बजरंग बली और मां दुर्गा को समर्पित भजनों को पेश कर रात भर भक्तों को बांधे रखा। जागरण के दौरान कलाकारों की ओर से प्रस्तुत देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भाेर में होने वाली तारा रानी की कथा और महामाई की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ।
आयोजकों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष करवाया जाने वाला साल दर साल बेहतर बनाया जा रहा है। एक दिन के इस आयोजन में शनिवार को दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था और रात में जागरण का आयोजन किया गया।