{"_id":"699cad69486fe6c2a50bfebf","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129394-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ओपन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ओपन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
विज्ञापन
कठुआ। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित ओपन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जिले के विभिन्न उपमंडलों में खेले गए। इसमें डेक्कन चार्जेस बिलावर, बसोहली, बनी और हीरानगर क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
जिला प्रशासन कठुआ और समाज कल्याण विभाग की तरफ से करवाए जाने वाले आयोजन में होने वाले मैचों में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
सोमवार को बिलावर में भड्डू मैदान पर एके बिलावर और डेक्कन चार्जेस बिलावर के बीच मुकाबला हुआ। एडीसी बिलावर विनय खोसला की मौजूदगी में होने वाले इस कड़े मुकाबले में डेक्कन चार्जेस बिलावर ने जीत दर्ज की। बसोहली के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर एडीसी पंकज भगोत्रा की मौजूदगी में बसोहली और प्लासी टीमों के बीच मैच खेला गया। इस रोमांचक मैच में बसोहली की टीम विजयी रही। बनी में सरकारी डिग्री कॉलेज मैदान पर एसडीएम बनी संदीप शर्मा की देखरेख में बनी और बैकन टीमों के बीच मुकाबला हुआ। बनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
इसी तरह हीरानगर में एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह की मौजूदगी में हीरानगर क्रिकेट क्लब और मुकेश इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें हीरानगर क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रशासन के अनुसार इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और खेलों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश फैलाना है। अब सभी विजेता टीमें 25 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी।