फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बिलावर के सटे किशनपुर गांव में दंगल 14 जून को

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। उप मंडल से सटे किशनपुर गांव में विशाल वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार शाम 7:00 बजे दंगल कमेटी के सदस्यों ने बैठक की। इस दौरान 14 जून को गांव में आयोजित किए जाने वाले दंगल की तैयारियों को लेकर दंगल कमेटी के सदस्यों ने विचार विमर्श किया और दंगल के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग कार्यभार सौंपे गए। इसमें अखाड़े की तैयारीयों के साथ-साथ दंगल स्थल के पास पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गांव में आयोजित होने वाले दंगल में स्थानीय इलाके के पहलवानों के साथ-साथ अन्य कई राज्यों के नामी गिरामी पहलवान शिरकत करेंगे और दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की लगभग 80 कुश्तियां करवाई जाएंगी। छोटी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों को डेढ़ लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं बड़ी माली के विजेता और उपविजेता को 2 लाख की नगद राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। बैठक में विद्यासागर, सुशील कुमार, नीलम कुमार, बलबीर सिंह, सूरम सिंह, रिंकी, साहिल, चरणदास, माखन सिंह, हरबंस सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, नीरज मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed