{"_id":"68336ee6a318436b2c049710","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120442-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिजली तारों की सुरक्षा के नाम पर पेड़ों की कटाई पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिजली तारों की सुरक्षा के नाम पर पेड़ों की कटाई पर भड़के लोग
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 19 लोअर शिव नगर स्थित आदि योगी आश्रम के सामने बिजली विभाग की तरफ से की गई पेड़ों की कटाई पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि बिजली की तारों को सुरक्षित रखने के नाम पर जिस तरह से पेड़ों की कटाई की गई है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि रविवार सुबह बिजली से चलने वाली आरी के साथ जब पेड़ों को काटा जाने लगा तो उन्होंने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें अपना काम करने की नसीहत देते हुए पेड़ों को काटने का काम जारी रखा। इस दौरान उन्होंने मंदिर के सामने लगे पीपल और बेल के उन पेड़ों को भी काट दिया। जहां हर सोमवार और शनिवार को काफी संख्या में लोग पूजा करते हैं।
बिजली विभाग की कार्रवाई पर रोष जताते हुए पूर्व पार्षद राहुल देव शर्मा ने कहा कि नहर के साथ लगे पेड़ों में शामिल पीपल और बेल के पेड़ों को काटना गलत है। उन्होंने कहा कि बिजली की लाइनों को सुरक्षित रखना भी जरूरी है लेकिन उसके लिए पेड़ों की ऊपरी टहनियों को ही सिर्फ काटकर समस्या का समाधान किया जा सकता था, विभाग के कर्मचारियों वर्षों से लगे पेड़ों को ही काट दिया। पूर्व पार्षद ने कहा कि इस तरह से की गई पेड़ों की कटाई के मसले को वह वन विभाग और जिला प्रशासन के सामने भी रखेंगे।