फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: गुरु रविदास जी की महिमा का गुणगान किया, पद चिह्नों पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। गुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के पारलीवंड स्थित गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास सभा की ओर से भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। यहां सुबह से भक्तों ने भजन कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया। वहीं, इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराज गुरु रविदास जी के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया। वहीं इसके बाद गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। इस दौरान दिन भर मंदिर में गुरु रविदास जी के समक्ष माथा टेकने के लिए उनके अनुयायियों की कतार लगी रही। दोपहर बाद परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी में गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष सीआर मुंडे ने लोगों को गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास मानवता के प्रेरक थे। उन्होंने समाज में मानवता को बढ़ावा दिया और जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज को संदेश व प्रेरणा दी। ऐसे में हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए सभी को एक साथ लेकर चलना होगा और सभी को प्रेम के साथ बराबर समझते हुए उनके उत्थान के लिए कार्य करना होगा। वहीं इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी ने मानवता के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके द्वारा कही हुई बातें आज भी प्रासंगिक हैं और उनका अनुसरण कर मानवता को दृढ़ किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विधायक डॉ. भारत भूषण ने कार्यक्रम में उपस्थित रविदास के अनुयायियों को 648वें प्रकाशपर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता लोगों की उपस्थिति पर निर्भर करती है। आज के कार्यक्रम में जिस तरह से सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। वह मन को आनंदित करता है। उन्होंने गुरु रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत गुरु रविदास सामाजिक समानता के पुरोधा थे। जो हमारे समाज के हर वर्ग को समान स्थान देने में विश्वास करते थे। आज भी हमारे समाज में कई सामाजिक भेदभाव के मामले सामने आते हैं। जिन्हें खत्म करने की जरूरत है। ताकि हम सब मिलकर एक एक उज्जवल भारत का निर्माण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रकाश पर्व के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं, गुरु रविदास सभा द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

------------------------------------------------------------


बनी में भी मनाया गया प्रकाश पर्व
उधर, जिला पहाड़ी उपमंडल बनी में भी गुरु रविदास का प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। बनी के गुरु रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार का भ्रमण करने के उपरांत वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भक्तों ने गुरु रविदास जी के भजन गाए और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में गुरु रविदास जी के समतावादी और मानवता पर आधारित विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed