{"_id":"67424f524848238c5f063f34","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-115154-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के मरोली में पेश आई है। जहां मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से वहां से पैदल जाने दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान 60 वर्षीय बाला मियां पुत्र पीर मोहम्मद निवासी बिलावर और 19 वर्षीय राजकुमार पुत्र रतन मांझी निवासी घाटी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हुई है।
दूसरा हादसा नगरोटा गुजरू में पेश आया है जहां कार और मेटाडोर की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान 35 वर्षीय बाबूराम पुत्र धरनो निवासी धार महानपुर और 33 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी निहालपुर कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ में पेश आया। जहां एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 55 वर्षीय तीरथ राम पुत्र भक्तमाल निवासी नरोट जैमल सिंह पठानकोट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जीएमसी कठुआ में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।