{"_id":"67424fc05c2010766f0b13a4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-115153-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल : महादेव, शाइनिंग और कोटपुन्नू क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल : महादेव, शाइनिंग और कोटपुन्नू क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला के बाख्ता पंचायत में दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। शनिवार को 36वीं जिला वाॅलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ डीएसपी ऑपरेशन तिलक राज भारद्वाज ने किया जबकि इस मौके पर उनके साथ सेवानिवृत्त एसएसपी शिवकुमार सिंह भी मौजूद रहे।
जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के दौरान उद्घाटन मैच महादेव वॉलीबॉल क्लब सैहस्वां और जुथाना हायर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें महादेव वॉलीबॉल क्लब ने लगातार दो सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार हीरानगर और शाइनिंग क्लब बाख्ता के बीच खेला गया। इस मैच में शाइनिंग क्लब बाख्ता ने 2-1 से जीत हासिल की। वहीं, तीसरा मुकाबला कोटपुन्नू और मालिनी क्लब के बीच खेला गया, जिसमें कोटपुन्नू की टीम ने 2-0 से जीत अपने नाम की है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एमएल तूफान ने बताया की महिला और पुरुष दोनों वर्गों के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की 22 टीमें और महिलाओं की 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनके बीच फाइनल मुकाबले रविवार को करवाए जाएंगे।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शर्मा, महासचिव महेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव राम लाल, केशव शर्मा आदि भी मौजूद रहे।