{"_id":"674250427f436413550ecbd4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-115144-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ, हीरानगर और बरनोटी में डेंगू के चार नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ, हीरानगर और बरनोटी में डेंगू के चार नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामलों के आने का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को कठुआ, हीरानगर और बरनोटी में चार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अभी तक डेंगू के पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 737 पहुंच गई है। उधर, डेंगू को मात देने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है, लेकिन डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सामने आए चार मामलों में बरनोटी ब्लाॅक के नन्नन गांव में 8 वर्षीय बालक, हीरानगर के छब्बे चक में 32 वर्षीय महिला सहित कठुआ के वार्ड 6 में 31 वर्षीय महिला और वार्ड 7 में 30 वर्षीय महिला डेंगू की चपेट में आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक मिले 737 मरीजों में 652 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले के 20 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए प्रदेश के बाहर गए हैं, जबकि सक्रिय मरीज 65 हैं, इनमें चार को जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
उधर, लोगों को डेंगू से बचाए रखने के लिए जिले में आठ अलग-अलग स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। शनिवार को जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने हीरानगर का दौरा किया। जहां उन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्र में डेंगू के मरीजों के रिकार्ड में कुछ खामियां पाई गईं। जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।