{"_id":"6742505e10080f34050fed34","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-115135-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भैरव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भैरव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, माथा टेककर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के वार्ड 7 स्थित भैरव मंदिर में भैरव अष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। शनिवार को पर्व के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
मंदिर में सुबह के समय काल भैरव को स्नान करवाकर उनका भव्य शृंगार किया गया। उसके बाद पुजारी पंडित अनूप शर्मा की अगुवाई में उनका विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद वहां हवन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाल कर काल भैरव से उन पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। वहीं दोपहर के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जिले के एक मात्र कालभैरव मंदिर में भगवान के अवतार दिवस पर उनका पूजन किया गया। इसके अलावा इस मंदिर में आज के ही दिन 52 अलग बिरादरियों की मेल भी होती है। जिनके सदस्य यहां आकर माथा टेकते हैं। लिहाजा बीती रात से ही मंदिर में धार्मिक आयोजन शुरू हो गया था। मंदिर में पहले से जमा हुए लोगों ने रात भर जागकर भगवान का गुणगान किया और शनिवार सुबह से जारी धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।