{"_id":"682f68c9adf90a94a10d1b88","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-120341-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संघर्ष विराम के बाद आईबी पर सामान्य हो रहे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संघर्ष विराम के बाद आईबी पर सामान्य हो रहे हालात
विज्ञापन
धार कोटी में बनाया गया 50000 गैलन का रिजर्वॉयर।
- फोटो : kathua news
हीरानगर। धमाकों की आवाज में बंद कमरे और बंकरों में दिन रात गुजार रहे सीमावर्ती लोग एक बार फिर बेखौफ होकर रोजमर्रा के काम में जुट गए हैं। जहां एक तरफ किसान पहले की तरह खेतों में जाकर काम कर रहे हैं तो वहीं युवा खुले आसमान के तले खेल रहे हैं। इसी का एक नजार वीरवार को सीमावर्ती गांव होड़ में भी देखने को मिला, जहां डीडीसी कर्ण अत्री की तरफ से बनवाए गए स्विमिंग पूल में सुबह से लेकर देर शाम तक सीमावर्ती युवा मस्ती करते दिखे।
पंचायत की भूमि पर बनाए गए स्विमिंग पूल को वीरवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। जहां युवा कभी भी नहा सकते हैं और तैराकी सीख सकते हैं। इसके खुलते ही कई सीमावर्ती युवा यहां पहुंचे और पानी में डुबकी लगाकर तपती गर्मी से राहत हासिल की।
डीडीसी ने कहा, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण सीमावर्ती लोगों की जिंदगी घर और बंकर की चार दिवारी में सिमट कर रह गई थी। अब हालात सामान्य होने के साथ साथ यहां के लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। युवा घरों और बंकरों से निकलकर खुले मैदाने में खेल रहे हैं, स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अक्सर सीमावर्ती युवा स्विमिंग पूल में नहाने के लिए शहरों में जाते हैं और पैसे खर्च कर नहाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले यहीं पर स्विमिंग पूल बनाने का काम शुरू कराया जो पूरा हो गया है और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्घाटन अभी बाद में किया जाना था लेकिन सीमावर्ती युवाओं की मांग पर इसे पहले ही खोल दिया गया है। वहीं यहां नहाने आए सीमावर्ती युवाओं ने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है। पिछले दिनों सीमा पर जो हालात थे उसे देखकर जो तनाव था यहां आकर दूर हो गया।

धार कोटी में बनाया गया 50000 गैलन का रिजर्वॉयर। - फोटो : kathua news