{"_id":"67ace856aafe2114a405dbd5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-1-drn1026-544489-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चंदवा क्लब को हराकर हिल व्यू राजोरी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चंदवा क्लब को हराकर हिल व्यू राजोरी सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला पुलिस लाइन के मैदान में जारी कठुआ प्रीमियर लीग के तहत होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न हो गए हैं। प्रतियोगिता का आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला हिल व्यू राजोरी और चंदवां क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें हिल व्यू राजोरी की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिल व्यू राजोरी की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित बीस ओवरों में 154 रन बनाए। इसमें सनम ने 38 गेंद पर 64 रनों की पारी खेली, जबकि पुनीत ने 34 गेंद में 38 रनों का योगदान दिया। इस पारी के दौरान चंदवां क्रिकेट क्लब के सबसे सफल गेंदबाज पियूष रहे, जिन्होंने तीन विकेट हासिल की। वहीं, संजू ने भी दो विकेट अपने नाम किए।
155 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदवां क्रिकेट क्लब की बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में दिखाई दिए। वहीं, हिल व्यू की कसी हुई गेंदबाजी ने टीम के बल्लेबाजों को बेबस कर दिया। इस दौरान टीम के बल्लेबाजों ने अपने रन रेट को बनाए रखने के प्रयास में एक के बाद एक विकेट गंवाने का सिलसिला जारी रखा और पूरी टीम 19.5 ओवरों में 135 रनों पर ही ढेर हो गई। इस पारी में हालांकि टीम के बल्लेबाज सतनाम ने कड़ा संघर्ष किया और 40 गेंदों में 62 रन बनाए। लेकिन उनके आउट होने के बाद चंदवां क्रिकेट क्लब के अन्य बल्लेबाज अपने विकेट गंवाते रहे। इस मैच के दौरान हिल व्यू राजोरी के सनम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले आज
प्रतियोगिता के आयोजक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले अब पूरे हो चुके हैं। वीरवार से मैदान में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का दौर शुरू होगा। जिसमें पहले दिन सुबह के सत्र में गेटवे स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और हिल व्यू राजोरी के बीच मुकाबला होगा। दोपहर के बाद स्टेडियम इलेवन और यंग गन क्रिकेट क्लब आमने-सामने होंगे।