फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir,development

लखनपुर में पहुंचते ही सैलानियों को लुभाएंगे जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प-हथकरघा उत्पाद

विज्ञापन
jammu kashmir,development
कठुआ। जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पश्मीना उत्पादों, बसोहली चित्रकला और बांस की कलाकृतियों और उत्पादों से जल्द पर्यटक प्रदेश में दाखिल होते ही रूबरू होंगे। यही नहीं कारीगरों की मेहनत को सफल बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के इस प्रयास में पर्यटक इन वस्तुओं की खरीद भी मौके पर ही कर सकेंगे। हथकरघा और हस्तशिल्प विभाग ने इसके 70 लाख रुपये की लागत से डीपीआर भी तैयार कर ली है। इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की विशाल प्रतिमा स्थापित किए जाने का काम तेजी से जारी है। लखनपुर कॉरिडोर पर ही यह प्रतिमा स्थल जल्द ही सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा और पर्यटकों को कुछ समय रुकने के लिए मजबूर भी करेगा। ऐसे में सरकार जम्मू-कश्मीर की विरासत के साथ-साथ यहां के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की झलक भी पर्यटकों को दिखाना चाहती है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही विभागीय निदेशक ने मंडलायुक्त के निर्देश के बाद लखनपुर का दौरा भी किया था जिसके बाद रावी पुल से प्रवेश करने के साथ ही दाईं ओर की इमारत को हस्तशिल्प और हथकरघा के विस्तार के लिए उपयुक्त पाया गया। वर्तमान में यह इमारत सुरक्षाकर्मियों के हवाले है। इमारत के नवीकरण और आसपास लैंड स्केपिंग आदि के लिए डीपीआर में से अधिकतम राशि को खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
हथकरघा में पश्मीना शॉल, मफलर और हस्तशिल्प में बसोहली चित्रकला के साथ-साथ बांस के स्थानीय उत्पादों को एक बेहतर मंच देने के लिए कुछ समय पहले विभागीय निदेशक ने लखनपुर का दौरा किया था। प्रदेश में दाखिल होने के साथ ही जम्मू कश्मीर के उत्पादों को यहां एक ही स्थान पर पर्यटक खरीद सकेंगे जिससे इसके कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रदीप शान
सहायक निदेशक
हथकरघा और हस्तशिल्प विभाग कठुआ
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed