Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: 26 की रात बजेगा एयर रेड सायरन, जिलेभर में होगा ब्लैकआउट मॉक अभ्यास

विज्ञापन
jammu and kashmir news
हवाई हमले से बचाव, निकासी और राहत कार्यों की तैयारियां परखने के लिए सिविल डिफेंस ड्रिल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में 26 नवंबर की रात 8 बजे सायरन गूंजेंगे और ब्लैकआउट मॉक अभ्यास किया जाएगा। यह किसी वास्तविक खतरे का संकेत नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए सिविल डिफेंस एयर रेड अभ्यास होगा। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक जागरूकता नोटिस जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, जिला प्रशासन विभिन्न विभागों और एजेंसियों के समन्वय से यह दूसरा सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित करेगा। इसमें सीमावर्ती और रणनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों सहित सभी तहसीलों और उप-मंडलों को शामिल किया जाएगा। अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची पिच का सायरन बजाया जाएगा। स्थिति सामान्य होने का संकेत देने के लिए दो मिनट तक लगातार ऊंची पिच का सायरन बजाकर ऑल क्लियर घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में ब्लैकआउट व्यवस्था का भी अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन निकासी, खोज एवं बचाव अभियान, अग्निशमन और चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। इसके माध्यम से आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता और समन्वय को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सायरन बजते ही लाइटें बंद करने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अभ्यास के दौरान सायरन सुनकर घबराएं नहीं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। चेतावनी सायरन बजते ही घरों के अंदर और बाहर की सभी लाइटें, सजावटी लाइटें सहित, बंद कर दें। ऑल क्लियर सायरन बजने तक घर के अंदर रहें और खिड़कियों तथा कांच की सतहों से दूर रहें। यदि कोई व्यक्ति उस समय वाहन से यात्रा कर रहा हो तो उसे सुरक्षित तरीके से वाहन सड़क किनारे रोककर हेडलाइट्स बंद करने और ऑल क्लियर संकेत मिलने तक वहीं सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed