{"_id":"6b01dfb91f4dccaeea01c631","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-138683-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शाहपुर कंडी जलाशय का पानी स्कूल की चाहरदीवारी तक पहुंचा, दीवारों में दरारों से अभिभावक चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शाहपुर कंडी जलाशय का पानी स्कूल की चाहरदीवारी तक पहुंचा, दीवारों में दरारों से अभिभावक चिंतित
विज्ञापन
किसानों को सिंचाई की आस, बसंतपुर स्कूल में पढ़ रहे 450 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
रंजीत सागर झील के बाद अब दूसरी बड़ी झील के किनारे भी भू-क्षरण और संरचनात्मक खतरे के संकेत
स्थानीय लोगों ने स्कूल स्थानांतरित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में शाहपुर कंडी बैराज का जलाशय कठुआ और सांबा के किसानों को सिंचाई का लाभ दे रहा है। वहीं, सवा सात वर्ग किलोमीटर में फैले इसी जलाशय का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण बन गया है। बसंतपुर स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के 450 से अधिक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
स्कूल परिसर के तीन ओर तक जलाशय का पानी पहुंच गया है। चाहरदीवारी में दरारें आने से स्थिति गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की जान जोखिम में डालकर पढ़ाई जारी नहीं रखी जा सकती। स्थानीय निवासी रामेश सिंह ने बताया कि स्कूल भवन का एक हिस्सा पहले ही असुरक्षित घोषित है। उन्होंने स्कूल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने और नया भवन बनाने की मांग की। शाहपुर कंडी परियोजना से हजारों किसानों को लाभ की उम्मीद है। हालांकि, जलाशय के किनारे रहने वाले लोगों पर इसके प्रभाव पर नई बहस छिड़ गई है। यह मामला विकास परियोजनाओं के भू-वैज्ञानिक प्रभावों की निगरानी की आवश्यकता दर्शाता है।
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
यह जिले में ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले रंजीत सागर झील से सटे बसोहली के वार्ड नंबर छह में भी भूमि धंसने की घटनाएं हुई हैं। पिछले दो दशकों से कई परिवार मकानों में दरारों के कारण भय में जी रहे हैं। भूमि कटाव रोकने के लिए करीब दो करोड़ की परियोजना पर कार्य शुरू किया गया है। सवार गांव के लोगों को भी वर्षों पहले भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते घर छोड़ने पड़े थे।
विज्ञापन
नए भवन की प्रक्रिया शुरू
बसंतपुर स्कूल के लिए नए भवन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने नई इमारत के लिए भूमि उपलब्ध कराई है। राजस्व विभाग को सीमांकन के लिए पत्र भेजा गया है। भूमि शिक्षा विभाग को हस्तांतरित होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर स्कूल को तत्काल स्थानांतरित किया जाएगा।