{"_id":"5727abd94f1c1bce725cd13c","slug":"iti-canteen-fire-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई कठुआ की कैंटीन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई कठुआ की कैंटीन में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 03 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
दमकल विभाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक तरफ पारा लगातार चढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर आग का कहर भी जारी है। सोमवार को भी कठुआ व आसपास के इलाकों में आग लगने की पांच घटनाएं रिपोर्ट हुईं। सोमवार को सुबह नौ बजकर तीस मिनट के करीब ब्वॉयज होस्टल के नजदीक झाड़ियों में आग भड़कने की सूचना पर फायर टेंडर को रवाना किया गया। वहीं दोपहर एक बजे के लगभग सरकारी आईटीआई कठुआ की कैंटीन में आग भड़क गई।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग से बड़ा हादसा होते होते टला। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं दोपहर दो बजे लोगेट मोड़ से सटी झाड़ियों में आग भड़कने की सूचना पर फायर टेंडर ने आग को बुझाया। चौथी घटना में राजबाग पुलिस थाने के नजदीक खेतों में पड़े भूसे का ढेर जलकर राख हो गया। देर रात शाम आठ बजे के बाद पांचवां मामला महरोली गांव से रिपोर्ट हुआ।
विज्ञापन