फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Introduction of Lal Singh's campaign to Lakhanpur

लखनपुर से लाल सिंह का अभियान का आगाज

Sat, 08 Nov 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 08 Nov 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Introduction of Lal Singh's campaign to Lakhanpur

भाजपा के टिकट पर बसोहली सीट के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद लाल सिंह ने पहला रोड शो किया।राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर के रामलीला मैदान से प्रचार अभियान का आगाज किया। उन्होंने समर्थकों के साथ लखनपुर के अलावा बसंतपुर, महानपुर और बसोहली में जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


लखनपुर में पत्रकारों से मुखातिब लाल सिंह ने जहां राज्य से परिवारवाद की राजनीति के खात्मे का ऐलान किया तो महानपुर और बसोहली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। बसोहली के जीरो मोड़ पर उन्होंने पैदल मार्च शुरू कर दिया।
विज्ञापन


समर्थकों के साथ काफिला मुख्य बाजार में घूमते हुए रामलीला मैदान और उसके बाद पीर बाबा मैदान पहुंचा। कई जगह भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लाल सिंह ने कहा कि बसोहली की विरासती पहचान को नए सिरे से जीवित किया जाएगा। छह वर्ष में विकास की जो रफ्तार धीमी पड़ी है उसे रफ्तार दी जाएगी। लाल सिंह ने कहा कि कसबे से लेकर गांव तक सबको विकास के मामले में बराबर की हिस्सेदारी देना उनकी प्राथमिकता है।

सिंह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी मशीनरी की सुस्ती को वह दूर करना जानते हैं। इस अवसर पर वेद मनकोटिया, शिव कुमार पाधा, केवल कृष्ण, बलविंदर सिंह जबकि महानपुर में सुरिंदर गुप्ता, शाम सिंह, बिट्टू मंसोत्रा, कृपाल सिंह, शुकल, राम नरेश, कांता चौधरी आदि उपस्थित थे।

रणजीत सागर बांध प्रभावितों के लिए संघर्ष छेड़कर बसोहली से सियासत शुरू करने वाले लाल सिंह की पूरे दस साल के बाद कर्मभूमि में वापसी हो गई।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बसोहली से उम्मीदवार घोषित होने के बाद लाल सिंह ने राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से मिशन बसोहली के लिए कूच किया।

वर्ष 1996 और वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव जीतकर सिंह ने बसोहली सीट पर कब्जा जमाए रखा। वर्ष 2004 में संसदीय चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हुई तो बसोहली पर सियासी पकड़ को साबित करते हुए लाल सिंह ने अपनी पत्नी कांता अंदोत्रा के लिए प्रचार किया और जीत दर्ज की।

इसके बाद से लाल सिंह की बसोहली वापसी नहीं हो पाई। पहले तिवारी कांग्रेस फिर कांग्रेस और अब भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनावी मैदान में कूद रहे लाल सिंह की बसोहली वापसी से स्थानीय सियासत में नए समीकरण उभर आए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में लाल सिंह की पत्नी कांता चौधरी न सिर्फ अपनी सीट बचाने में विफल रहीं थीं बल्कि वोट हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर पर खिसक गई थीं। ऐसे में भाजपा के टिकट से लाल सिंह की वापसी से बसोहली की सियासत दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है।

दो दफा विधायक और दो दफा सांसद रह चुके लाल सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही भाजपा की टिकट से बसोहली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था।


ऐसे में जब पूर्व सांसद ने बसोहली फतेह करने के मंसूबे से लखनपुर में प्रचार अभियान का आगाज किया तो बसोहली की सियासत में फिर से स्थानीय बनाम गैर स्थानीय उम्मीदवार का विषय बड़ा मुद्दा बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed