फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Intoxication in Jammu, killing of youth taking guns in Kashmir: Bukhari

जम्मू में नशा, कश्मीर में बंदूक ले रही युवाओं की जान: बुखारी

विज्ञापन
Intoxication in Jammu, killing of youth taking guns in Kashmir: Bukhari
नगरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुख? - फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि जम्मू के युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, वहीं कश्मीर में बंदूक उठाकर सुरक्षा बलों की गोली का शिकार हो रहे हैं। बुखारी ने कहा कि केंद्र इसका समाधान करने में पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन

समाधान के बजाय जम्मू-कश्मीर को बाहरी राज्यों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया। राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाकर जम्मू-कश्मीर के संसाधनों की लूट हो रही है। आज दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से आने वाले लोग हमारे संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। जबकि स्थानीय युवा बेरोजगारी में दरबदर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कठुआ के नगरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुखारी ने कहा कि भाजपा तमाम समस्याओं के लिए कश्मीर केंद्रित पार्टियों को जिम्मेदार ठहराती रही है। चार साल से भाजपा के हाथ में सारी कमान है, लेकिन दूर दूर तक कोई समाधान नहीं है। आलम ये है कि कोई नशे को तो कोई बंदूक को गले लगा रहा है। केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर नकेल कसने के रोज दावे करती है लेकिन इसके बाद सुरक्षा बलों के साथ होने वाली मुठभेड़ अलग तस्वीर पेश करती है। पढ़े-लिखे युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम नहीं मिलने पर युवा कहीं बंदूक तो कहीं नशे को गले लगा रहे हैं। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के बाद यहां समृद्धि लाने का वादा किया था। जिसमें वह पूरी तरह से विफल रही है। पार्टी ऐसे निजाम को कभी बर्दाश्त नही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed