फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Instructions for strict action on sale of tobacco products in restricted areas

Kathua News: प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Wed, 23 Apr 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions for strict action on sale of tobacco products in restricted areas
एसडीएम फुलेल सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

हीरानगर। प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई और अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू करने के निर्देश एसडीएम फुलेल सिंह ने मंगलवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों से बैठक के दौरान दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि अतिक्रमण और प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद की बिक्री कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों पर अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें।

बैठक में तहसीलदार अमित उपाध्य, नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी उपस्थित रहे। बैठक एसडीएम ने गिरदावरी, भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की और इन प्रक्रियाओं को तेज करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता को जेके समाधान पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं ताकि सार्वजनिक सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो सके। उन्होंने कहा अधिकारी एक विशेष मुहिम चलाकर अतिक्रमण हटाने, प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सड़कों के किनारे कचरा फेंकने पर रोक लगाने का काम करें। उन्होंने कहा इस बैठक का उद्देश्य उपमंडल में प्रशासन की ओर से पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी शासन को बढ़ावा देना है, जिससे हीरानगर की जनता को इसका लाभ मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed