फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Innocent death by lightning , two scorched

बिजली गिरने से मासूम की मौत, दो झुलसे

Tue, 24 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 24 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Innocent death by lightning , two scorched
बिजली गिरने से झुलसी महिला - फोटो : अमर उजाला

जिले के दो विभिन्न इलाकाें में रविवार को बिजली गिरने से मासूम की मौत हो गई। आसमानी आपदा में एक महिला और एक बच्चा झुलस गया है। वहीं मवेशियों के बाड़े बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदनोता के मोहड़ा मंगैनी किंडली में शाम करीब पांच बजे बिजली का कहर टूट पड़ा। खराब मौसम के बीच घर में बैठकर पढ़ाई कर रहे गुलशन और उसके भाई जसवंत पर बिजली गिरी। इससे दस वर्षीय गुलशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जसवंत सिंह इसमें झुलस गया। बिजली कड़कने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


बनी विधानसभा क्षेत्र के डुग्गन के मोहड़ा गुवाड़ में भी बिजली ने कहर बरपाया। देर शाम मवेशियों के बाड़े में चारा डालने के लिए गई 43 वर्षीय कांता देवी बिजली की चपेट में आ गई। कांता के पति विशंभर दास ने बताया कि उसकी पत्नी घर के साथ लगते मवेशियों के बाड़े में चारा डालने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बिजली कड़कने की आवाज आई। परिवार के सदस्य मवेशियों के बाड़े की ओर दौड़े तो कांता देवी अचेत पड़ी मिली। देर शाम की घटना के चलते महिला को इलाज के लिए बनी नहीं लाया जा सका। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से उसे पालकी में डालकर बनी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजली गिरने से बाड़े में बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों के लिए मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed