फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   information on soil conservation

मिट्टी के संरक्षण की जानकारी दी गई

विज्ञापन
information on soil conservation
कठुआ। विश्व मृदा दिवस पर जिला कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को जिले के मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिट्टी के संरक्षण और उसकी उत्पादकता बढ़ाने के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पर जिले के मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष विश्व मृदा दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी की लवणता को रोकना और मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा देना है। वहीं, सहायक मृदा रसायनज्ञ चमनलाल ने कहा कि मिट्टी अनमोल संसाधन है, जिसे भविष्य की पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता है। जनसंख्या विस्फोट और रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण मृदा स्वास्थ्य गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसलिए समय की मांग है कि मिट्टी के कटाव को कम करने और उसकी उर्वरता बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वक्ताओं में शामिल सेवानिवृत्त मुख्य कृषि अधिकारी सोमनाथ शर्मा ने कहा कि किसान मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा का प्रयोग करें। विश्व मृदा दिवस का उद्देश्य मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करते हुए मृदा पारिस्थितिकी तंत्र और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मृदा जैव विविधता के नुकसान से लड़ना और मृदा स्वास्थ्य के बारे में कृषक समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाना है, ताकि संरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर कृष्ण कांत, विषय विशेषज्ञ, राज सिंह, एस.डी.ए.ओ बसोहली, देविंदर सिंह ए.ई.ओ, सुनीता रानी ए.ई.ओ और अरविंद शर्मा जेएईओ ने उपस्थित किसानों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed