फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Independence day

स्वतंत्रता दिवस पर सभी अधिकारियों को तिरंगा फहराने के निर्देश

विज्ञापन
Independence day
बसोहली। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। विभागीय अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक की अध्यक्षता एडीसी तिलकराज थापा ने की। बैठक में एडीसी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि सभी अधिकारी 15 अगस्त को अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

तिलकराज ने बताया कि रविवार को सुबह छह बजे हायर सेकेंडरी स्कूल में समारोह होना है। सभी अधिकारी वहां सफाई अभियान चलाएंगे। स्वतंत्रता दिवस से 24 घंटे पूर्व समारोह स्थल पर सुरक्षा चाक चौबंद कर दी जाएगी। इसके लिए थाना प्रभारी और एसडीपीओ को निर्देश दिए गए। इस बैठक में स्थल प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार, नगर कमेटी, बिजली विभाग व जल शक्ति विभाग के एईई सदस्य रहेंगे। ये समारोह स्थल पर सारा कामकाज देखेंगे। इनके नोडल अफसर तहसीलदार अमन आनंद होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मैदान में मार्च पास्ट के लिए खेल विभाग मैदान को चिन्हित करेगा। बैठने की व्यवस्था लोक निर्माण व कृषि विभाग को सौंपी गई है। मैदान को ठीक करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग पर है। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 अगस्त को सभी अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed