फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Increased Security Arrangements Due to Republic Day

Kathua News: पहाड़ों को खंगाल रहे सुरक्षाबल, बार्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
Increased Security Arrangements Due to Republic Day
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर हाईवे पर लौंडी मोड़ नाके पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
गणतंत्र दिवस से पूर्व बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन


... अंतरराज्यीय नाकों पर वाहनों की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गणतंत्र दिवस से पहले जिले में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां बीएसएफ चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है वहीं पहाड़ों पर सुरक्षाबलों की ओर से सघन तलाशी अभियानों का सिलसिला लगातार जारी है।
जिले के विभिन्न रूट पर नाके सक्रिय कर हर आने जाने वाले से जांच की जा रही है। अंतरराज्यीय नाकों पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। लखनपुर से लेकर अटल सेतु, नगरी से लेकर कोट पुन्नू के इलाकों में भी नाके सक्रिय कर संदिग्ध हल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कठुआ जिले के पहाड़ी इलाकों में आतंकी नेटवर्क के सक्रिय होने के बाद ही जिले में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर सेना की बड़े पैमाने पर तैनाती के बीच जंगल के चप्पे-चप्पे को आए दिन खंगाला जा रहा है। सेना, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान भी बिलावर, लोहाई मल्हार, बनी से छत्रगलां तक जगह जगह तैनात हैं। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा में किसी भी चूक की संभावना को शून्य करने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है। हाल फिलहाल के वर्षों में आतंकी घुसपैठ, ड्रोन से हथियार गिराने के मामलों के बाद संवेदनशीलता और भी बढ़ गई है। बीते साल जुलाई में सेना के गश्ती दल पर बदनोता में हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...................

आईबी से लेकर हाईवे तक सुरक्षा इंतजाम हुए कड़े




हीरानगर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर हाइवे तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तारबंदी के नजदीक जहां एक तरफ सीमा सुरक्षा बल ने गश्त बढ़ाई है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी सीमावर्ती सड़क संपर्कों से लेकर हाईवे तक चौकसी बढ़ा दी है। हर आने जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा रही है और इसी के साथ लोगों को भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया है। वीरवार को हाईवे पर लौंडी मोड में हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान हर छोटी बड़ी गाड़ी की पुलिस टीम ने बारीकी से जांच की।
एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच ने कहा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाईवे से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ने इलाकों में पुलिस की टीम लगातार रात को गश्त कर रही हैं। दिन में भी रूटिंग सच की जा रही है। इसी के साथ इलाके से हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पुलिस ने नाकेबंदी बढ़ा दी है।


.................

विशेष जांच चौकियां स्थापित

बिलावर। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बिलावर के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोहाई मल्हार क्षेत्र, डूगैन और जिन स्थानों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे उन स्थानों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। धार सड़क और मछेडी,किंडली,बदनोता इलाकों में विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई यहां प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। पुलिस गणतंत्र दिवस समारोह को बिना किसी घटना के सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सतर्कता बरत रही है। सूत्रों ने बताया कि संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है और शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अर्ध सैनिक बल, सीआरपीएफ के शार्प शूटर तैनात किए गए हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में वाहनों और पैदल चलने वालों की भी जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed