फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   If you have studied online then you will give the exam online only

ऑनलाइन पढ़े हैं तो ऑनलाइन ही देंगे परीक्षा

विज्ञापन
If you have studied online then you will give the exam online only
कॉलेज रोड जाम कर आफलाइन परीक्षाएं कराए जाने का विरोध करते राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी। सं? - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से ऑफलाइन परीक्षा कराने के लिए दिए गए आदेश का राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने कड़ा विरोध किया है। सोमवार को कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज मार्ग अवरुद्ध कर जम्मू विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि जब ऑनलाइन पढ़ाई हुई है तो ऑनलाइन ही परीक्षा कराई जाए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दिया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन परीक्षा कराए जाने के आदेश को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिन में पूरे जम्मू कश्मीर के विद्यार्थी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज मार्ग को जामकर प्रदर्शन कर रहे छात्र अक्षित जसरोटिया ने कहा कि पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के चलते कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन बंद रहा है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से ही विद्यार्थी को शिक्षा मिली है। लेकिन एक महीना पूर्व कोरोना से हालात सुधरने पर कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुई है। जिसमें अभी तक विद्यार्थियों के दो साल की ऑनलाइन शिक्षा के दौरान सामने आए प्रश्नों का ही निराकरण नही हो पाया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन मात्र एक महीना चली ऑफलाइन कक्षाओं के परीक्षा भी ऑफलाइन ही करवाने के आदेश जारी कर रहा है, जोकि सरासर अन्याय है। वहीं सन्नी डोगरा ने कहा कि अगर ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों ने पढ़ाई की है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही करवाई जानी चाहिए। उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश का विरोध जताते हुए कहा कि अगर प्रबंधन ने इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो प्रदेश के सभी कॉलेजों के छात्र उग्र प्रदर्शन करेंगे और कोई भी छात्र ऑफलाइन परीक्षा नहीं देगा। इसी बीच करीब दो घंटे तक रोड जाम रहा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और कॉलेज प्रबंधन मौके पर पहुंचा और उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर यातायात को फिर से सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed