{"_id":"67f2da0265b50cdd0a0b280d","slug":"home-minister-will-review-security-arrangements-at-ib-today-kathua-news-c-201-1-knt1002-118983-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गृहमंत्री आज लेंगे आईबी पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गृहमंत्री आज लेंगे आईबी पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा
Mon, 07 Apr 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाके में गश्त करते बीएसएफ के जवान। संवाद
- फोटो : kathua
आईबी से लेकर हाईवे तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुरक्षा बलों ने आईबी से सटे इलाकों में चलाया तलाशी अभियान
हीरानगर। गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान हाई अलर्ट के चलते भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय (आईबी) से हाईवे तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को गृहमंत्री हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। सीमा से सटे इलाकों में बीएसएफ की टीमों ने गश्त कर आसपास के नदी नालों और जंगलों को बारीकी से खंगाला। एसओजी और पुलिस ने सन्याल इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने हाईवे से आईबी को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर विशेष नाके लगाकर यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। हाईवे पर नाके बढ़ाए गए हैं और हर गतिविधि पर पुलिस के जवान पैनी नजर बनाए हुए हैं।
23 मार्च को सीमावर्ती गांव सन्याल में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद 10 दिन में जिले में अलग-अलग जगह में तीन मुठभेड़ होने के बाद गृहमंत्री का जिले में आईबी पर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री आईबी पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के साथ-साथ सुरक्षा बलों के अधिकारियों को बड़ा निर्देश दे सकते हैं।