{"_id":"a28f9960c92fb014b93d5afac3a584ef","slug":"home-dilivery-for-driving-licence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होम डिलीवरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होम डिलीवरी शुरू
कठुअा/अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Wed, 28 Oct 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में अपनी तरह की पहली मुहिम के तहत आरटीओ कार्यालय कठुआ लाइसेंस आवेदकों के लिए सुविधाजनक सेवाएं लेकर आया है। यदि आप नए लाइसेंस या फिर लाइसेंस रिन्यूवल के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो अब विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
लर्नर लाइसेंस हासिल करने के एक महीने बाद ट्रायल देने के साथ ही फीस जमा करवाते समय अपना पता लिखा लिफाफा विभाग को देना होगा। लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होते ही डाक से लाइसेंस आवेदक के दिए गए पते पर लाइसेंस उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न छोटे बड़े वाहनों को वर्गीकृत करते हुए विभिन्न दिनों में ट्रायल की सुविधा दी है। ऐसे में एक दिन में सिर्फ एक ही तरह के वाहनों के लाइसेंस आवेदकों के ट्रायल लिए जाएंगे। अब तक लोगों के लिए दिक्कत बनी फीस जमा करवाने की प्रक्रिया को भी और सरल करने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
सप्ताह में शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में आरटीओ कार्यालय में सुबह दस से एक बजे तक फीस जमा करवाने का प्रावधान है, लेकिन आवेदकों को बारह बजे तक ही यह सुविधा दी जाती थी, जिससे आवेदक परेशान थे। आने वाले कुछ ही महीने के भीतर विभाग एक नई प्रणाली का प्रयोग करने जा रहा है।
जिससे विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले अब सीधे बैंक में फीस जमा करवा सकेंगे। सूत्रों की मानें तो यह सुविधा जम्मू कश्मीर बैंक की किसी भी ब्रांच में फीस जमा करवाकर हासिल की जा सकेेगी। ऐसे में लोगाें के पास फीस जमा करवाने के लिए बैंकिग समय का प्रावधान रहेगा।