{"_id":"686041ffa1faf74eab0258fb","slug":"higher-secondary-school-sumwan-will-get-facilities-of-physics-chemistry-laboratory-and-library-kathua-news-c-201-1-knt1009-121462-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल सुमवां को मिलेगी भौतिकी, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला व पुस्तकालय की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल सुमवां को मिलेगी भौतिकी, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला व पुस्तकालय की सुविधा
Sun, 29 Jun 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र शिक्षा के तहत 78.84 लाख रुपये की राशि जारी, लोक निर्माण विभाग नौ महीनों में पूरा करेगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुमवां को भौतिकी और रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला सहित पुस्तकालय की सुविधा मिलने जा रही है। इन सभी सुविधाओं के निर्माण के लिए समग्र शिक्षा की ओर से 78 लाख 84 हजार की राशि जारी की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले छह से नौ महीने के भीतर ही इसका निर्माण कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।
शिक्षा विभाग के जोन बरनोटी स्थित हायर सेकेंडरी सुमवां का हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी की दर्जा बढ़ाए जाने के बाद जहां भौतिकी, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला और पुस्तकालय की सुविधा नहीं थी। इसको लेकर यहां पढ़ाने वाले विज्ञान के विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान ने लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है अगले एक से दो दिनों के भीतर सबसे कम बोली लगाने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि यह यह राशि समग्र शिक्षा के वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के तहत जारी की गई है। बता दें कि दो दर्जन से ज्यादा गांव के विद्यार्थियों के लिए इलाके में एकमात्र हायर सेकेंडरी स्कूल है, यहां सैकड़ों विद्यार्थी विज्ञान सहित अन्य विषयों में शिक्षा प्रदान करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल सुमवां में प्रयोगशालाओं सहित पुस्तकालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित लोक निर्माण विभाग के जिले के सभी डिविजनों की बैठक लेकर स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
- मंगत राम शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी