{"_id":"612e89738ebc3e4940789ec2","slug":"helth-kathua-news-jmu2426910121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर। कस्बे के ट्रामा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए बसोहली, बिलावर, कठुआ जाना पड़ता है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित बैक टू विलेज कार्यक्रमों सहित उपायुक्त द्वारा लगाए गए दरबार में इस मांग को उठाया गया था लेकिन अभी तक तहसील महानपुर के मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई है।
समाज सेवक अशोक केरनिया ने कहा कि ट्रामा अस्पताल बने लगभग 10 वर्ष होने को है, लेकिन यहां पर अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बसोहली, जाना पड़ रहा है। बैक टू विलेज कार्यक्रमों और पहले उपायुक्त द्वारा लगाए गए दरबार में भी इस मांग को लोग उठा चुके हैं।
उन्होंने सीएमओ कठुआ से मांग की है कि वह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाएं। बीएमओ बसोहली डॉ. अनुराधा ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित में सूचित कर दिया गया है, ताकि लोगों को जल्द यह सुविधा प्राप्त हो सके।