{"_id":"60aff6fd8ebc3e29b5737545","slug":"helth-kathua-news-jmu2361172175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष हेल्थ सेंटर खस्ताहाल होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष हेल्थ सेंटर खस्ताहाल होने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथवाल पंचायत में आयुष हेल्थ सेंटर की खस्ताहाल इमारत की मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने वीरवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस इमारत के निर्माण कार्य की जांच कराने की भी मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंच सुरेश शर्मा ने कहा करीब तीन वर्ष पहले इस इमारत को बनाने का काम शुरू हुआ। 80 लाख रुपये खर्च कर इमारत बनाई तो गई लेकिन अभी तक यह लोगों के काम नहीं आई है।
बंद पड़ी इस इमारत की हालत पूरी तरह खस्ता हो गई है। खिड़कियों के कांच टूट चुके हैं, दीवारों का पलस्तर भी झड़ना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग ने इस इमारत को बनाने का काम किया है। हमने कई बार अधिकारियों से इमारत आयुष को सौंपने की मांग की। ताकि यहां हेल्थ सेंटर सक्रिय हो सके और लोगों को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा लाखों रुपयों से बनी इमारत खंडहर हो रही है लेकिन आम लोगों के काम नहीं आ रही।
पंच नीरज कुमार ने कहा इमारत के निर्माण में गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया, इसलिए इस कार्य की जांच कराई जाए। अगर यह इमारत आम लोगों को सौंप दी गई होती तो आज पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर को यहां तैयार किया जा सकता था। हमारी पंचायत में अभी तक केयर सेंटर नहीं बन पाया है।