फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Heavy rainfall problem

बारिश के दौरान अचानक हुई घोड़े की मौत

विज्ञापन
Heavy rainfall problem
कालीबड़ी में करंट लगने के बाद मृत पड़ा घोड़ा, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के कालीबड़ी चौक पर बारिश के दौरान रेहड़ी से बंधे घोड़े की अचानक मौत हो गई। जिससे रेहड़ी के मालिक को हजारों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में स्थानीय दुकानदार अनिल शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह हुई बारिश के दौरान सभी लोग छांव में आ गए थे। जबकि घोड़ा रेहड़ी से बंधा हुआ था। अचानक बादलों के गरजने की तेज आवाज के साथ पहले तो घोड़ा रेहड़ी को लेकर दौड़ा। लेकिन, कुछ कदम आगे जाने के बाद वहीं गिर गया और तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते और घोड़े को बचाने के लिए कुछ करते, तब तक उसकी मौत हो गई।

इसी बीच लोगों की भीड़ देखकर मौके पर पहुंचे जिला विकास परिषद के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू ने लोगों से घटना की जानकारी ली। घोड़े की मौत के कारण की जानकारी नहीं है, इसलिए उन्होंने पशुपालन विभाग को मौके पर बुलाया। टीम ने बताया कि घोड़े का पोस्टमार्टम कर उसकी मौत के कारण जानने का प्रयास किया जाएगा। ताकि, अगर किसी की लापरवाही से घोड़े की मौत हुई है, तो रेहड़ी के मालिक को उसका हर्जाना मिल सके।

कालीबड़ी में करंट लगने के कारण घोड़े की मौत होने के बाद मौके पर पहुंचे जिला विकास परिषद के उपचेयर?

कालीबड़ी में करंट लगने के कारण घोड़े की मौत होने के बाद मौके पर पहुंचे जिला विकास परिषद के उपचेयर?- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed