{"_id":"61560abc8ebc3e09d67263d7","slug":"heavy-rainfall-problem-kathua-news-jmu2447956197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने उमस से दी राहत, सड़कों पर फिर जमा हुआ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने उमस से दी राहत, सड़कों पर फिर जमा हुआ पानी
कॉलेज रोड पर हुए जलभराव के बीच से गुजरते वाहन, संवाद।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। लगभग एक सप्ताह के बाद कठुआ शहर में वीरवार सुबह कुछ समय के लिए तेज बारिश ने उमस से राहत दी है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिसके बाद साढ़े नौ बजे से लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश का दौर चला। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर फिर से जलभराव हुआ। इससे दुपहिया वाहनों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े के अंत के साथ ही जहां रात के तापमान में धीरे धीरे गिरावट आने लगी है। वहीं, दिन के तापमान में बारिश के बाद भी राहत नहीं थी। बारिश के बाद सूर्यदेव की तपिश फिर बढ़ गई। हवा में नमी की मात्रा भी काफी बढ़ी हुई नजर आई। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। संवाद
बारिश के दौरान छतरी लेकर जाता व्यक्ति, संवाद।- फोटो : KATHUA
वीरवार सुबह हुई बारिश के दौरान बारिश से बचने का प्रयास करती स्कूटी चालक, संवाद।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।