{"_id":"613f9f908ebc3e3eb0221abd","slug":"heavy-rainfall-problem-kathua-news-jmu2435755147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते सड़क पर पस्सी गिरने से मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते सड़क पर पस्सी गिरने से मार्ग बाधित
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण बंद हुआ सियालग मार्ग, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। उपमंडल में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में रोजाना हल्की बारिश से पहाड़ों की मिट्टी सड़क पर आ जाती है, और सड़कें बंद हो जाती हैं।
यह हाल उपमंडल की दूरदराज पंचायत सियालग को जाने वाली सड़क का है। इस सड़क का बीते कई वर्षों से बनाने का काम लगा हुआ है, परंतु यह सड़क कब बंद हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि, इस सड़क के साथ मिट्टी के पहाड़ लगते हैं, जो बारिश होने पर सीधा सड़क के बीचोंबीच आ गिरते हैं।
बीते करीब एक हफ्ते से सियालग के गांव पलाच के पास सड़क बंद होने से आने-जाने लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को बार-बार अवगत कराने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं कराया गया है। बीते रविवार को भी भीकड के पास सड़क पर पस्सी गिर जाने से सड़क बंद हो गई है। पंचायत की सरपंच सीमा देवी और पंच संजय सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सड़क को ठीक कराया जाए और उसे खुलवाया जाए।
------
बारिश की वजह से सड़क पर पस्सी गिर रही है। लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किए गए हैं कि सड़क पर गिरी पस्सी को हटाया जाए। ताकि, लोगों को राहत मिल सके।
- तिलक राज थापा, एडीसी, बसोहली