{"_id":"60fdb3688ebc3e582120f72e","slug":"heavy-rainfall-problem-kathua-news-jmu240214343","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रही बंद
विज्ञापन
पक्का कोठा नाले में बढ़ा जलस्तर।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। दियाला चक से बिलावर सड़क पर पक्का कोठा के नजदीक नाले में जलस्तर बढ़ने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही। इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां भी लोगों ने उपराज्यपाल से इस सड़क के विस्तारीकरण की मांग की।
नाले में रविवार सुबह अचानक पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया। वाहनों की आवाजाही बंद होने से दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। कुछ बड़े वाहनों के चालक जान जोखिम में डालकर इसे पार कर गए, लेकिन छोटे वाहन चालकों को यहां से गुजरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष बरसात में लोगों को इसी तरह से परेशान होना पड़ता है। कई बार तो पूरा दिन वाहन चालकों को रुकना पड़ता है। जब तक इस सड़क का विस्तारीकरण नहीं होता, समस्या का समाधान नहीं होगा। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर डाब्बी के पास बारिश के कारण रास्ता बंद होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी थीं। तब भी इसके विस्तारीकरण की मांग की गई थी।

जलस्तर बढ़ने से नाले के एक तरफ खडे वाहन चालक।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन