फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: मवेशियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौत

विज्ञापन
health news
बसोहली। नगरोटा प्रेहता पंचायत में कुछ मवेशियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो रही है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले ये मवेशी पागल हो रहे हैं। ऐसे में लोग भी चिंतित हैं और विशेषज्ञों की ओर से इसके कारणों की जांच की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक करीब आधा दर्जन लावारिस मवेशियों की इसी तरह से मौत हो चुकी है। इस बारे में स्थानीय अरविंद गुप्ता, रोहित, विजय, पालूं, रमन और रविंद्र आदि ने बताया कि इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। आज फिर से लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई और मांग की है कि मवेशी पागल होकर इधर-उधर भाग रहे हैं और बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उनके चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम को यहां भेजा जाए और जांच की जाए।
विज्ञापन




भाजपा पहाड़ी जिला अध्यक्ष ठाकुर दर्शन सिंह ने भी इस संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मामला उनके संज्ञान में फिर से लाया है। लोगों ने मांग की है शीघ्र इस संदर्भ में कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो मवेशी पागल होकर इधर-उधर घूम रहे हैं, उनकी चपेट में स्कूली बच्चे भी आ सकते हैं। हालांकि रोजाना स्थानीय राहगीर दुकानदार इन मवेशियों की चपेट में आ रहे हैं। एडीसी बसोहली अनिल ठाकुर ने बताया कि यहां वेटरनरी डाॅक्टरों की टीम को भेजा गया है। वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को भी इस संदर्भ में जानकारी देकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed