{"_id":"66aeac7d00adb99a99064444","slug":"health-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-111908-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रामा सेंटर महानपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रामा सेंटर महानपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू
विज्ञापन
कठुआ/महानपुर। लगभग एक दशक पहले महानपुर में स्थापित ट्राॅमा अस्पताल में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। शनिवार को स्वास्थ्य निदेशक डॉ. राकेश मगोत्रा ने अल्ट्रासाउंड सुविधा का उद्घाटन किया।
लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में लोगों के पास अल्ट्रासाउंड के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लिहाजा दर्जनों पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते फिलहाल यह सेवा सप्ताह में एक दिन ही उपलब्ध रहेगी।
पूर्व सरपंच सोनू गुप्ता ने बताया कि यह अल्ट्रासाउंड मशीन पंचायत के बजट से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि 50 किलोमीटर के क्षेत्र के आसपास कहीं भी अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं थी। पहाड़ी इलाकों के होने कारण लोगों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खास तौर से इसके लिए उन्हें जीएमसी कठुआ जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट महानपुर में उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में आसपास के क्षेत्र के लोग अब इसका लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर बीएमओ बसोहली अनुराधा केरनी सहित विभिन्न इलाकों के पंच सरपंच भी मौजूद रहे।