फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: एंटी लारवा दवा भी नाकाम, डेंगू संक्रमित बढ़ रहे सुबह शाम

विज्ञापन
health news
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को पांच नए मामले आने के साथ ही अब तक डेंगू संक्रमितों की संख्या 120 पहुंच गई है।
विज्ञापन

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रभावित इलाकों में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी करवा रहा है लेकिन इन तमाम प्रयासों के बावजूद डेंगू को लगाम नहीं लग पा रही है।

उधर, लगातार आ रहे नए मामलों के कारण शहर का वार्ड एक आज भी हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां एक बार फिर दो नए मामले आ गए हैं। इसमें 19 वर्षीय युवक और एक 31 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही डेंगू के हॉट स्पॉट रहे इस वार्ड में अब तक मिले मरीजों की संख्या 25 हो गई है। इसके अतिरिक्त नगरी में एक 37 वर्षीय व्यक्ति, अमाला में एक 36 वर्षीय व्यक्ति और खानपुर में एक 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छह डेंगू पीड़ितों का जीएमसी कठुआ में, एक का कठुआ के निजी अस्पताल में और एक अन्य का पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। शेष सभी को उनके घर पर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल का कहना है कि जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। जिले में कही भी डेंगू के मरीज के पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत प्रभावित क्षेत्र में जाकर वहां लोगों का मास सर्वे कर रही हैं। इसके साथ ही एंटी लारवा दवा का छिड़काव व लोगों को बचाव की जानकारी दी जा रही है। उन्हाेंने बताया कि रविवार को विभाग की टीम ने पहाड़ी उपमंडल बनी चंडियार में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही दवा का छिड़काव व बुखार से पीड़ित मरीजों के खून के नमूने लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने स्वयं भी सीमावर्ती क्षेत्र में पाॅजिटिव पाए गए मरीजों हाल जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed