फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: स्वास्थ्य विभाग के प्रयास धड़ाम, डेंगू पर नहीं लग रही लगाम

विज्ञापन
health news
कठुआ। जिले में स्वास्थ्य विभाग तमाम प्रयासों के बावजूद डेंगू पर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। शनिवार को नौ नए मामले आने के बाद अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 115 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले भर में स्वास्थ्य विभाग का डोर-टू-डोर अभियान जारी है, जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने और उन्हें बचाव की जानकारी दी जा रही है।

ताजा मामलों में सबसे चिंताजनक स्थिति शहर के वार्ड एक में बनी हुई है, जहां एक बार फिर तीन नए मामले आ गए हैं। इसमें 18 वर्षीय युवक, एक 74 वर्षीय बुजुर्ग और एक 36 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही डेंगू के हॉट स्पॉट रहे इस वार्ड में अब तक मिले मरीजों की संख्या 23 हो गई है। इसके अतिरिक्त बिलावर में एक 19 वर्षीय युवक, महानपुर में 33 वर्षीय व्यक्ति, राजबाग में 12 वर्षीय छात्रा, शहर के वार्ड चार में एक 40 वर्षीय महिला, हीरानगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति और औद्योगिक क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल का कहना है कि जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने के अलावा पाॅजिटिव पाए गए मरीजों को तुरंत बेहतर उपचार दे रहा है। इसका परिणाम यह रहा है कि अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों में किसी की भी स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया गया है। 47 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। लिहाजा अब जिले में डेंगू के पॉजिटिव एक्टिव केस 64 बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed