{"_id":"188e7e7ac6c2b76fc8f313091bf0a494","slug":"health-minister-visited-the-district-hospita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला अस्पताल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला अस्पताल का दौरा
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने जिला अस्पताल को मॉडल हास्पिटल के रूप में विकसित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि अस्पताल सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से लैश होगा, जिसके लिए इमरजेंसी के नए ब्लाक को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में इमारतों का भी निरीक्षण किया। जेकेपीसीसी द्वारा कुछ साल पहले ही बनाई गई इमारत के खस्ताहाल होने पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत इसकी मरम्मत करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने जेकेपीसीसी के अधिकारियों को इमारत के रंग रोगन के लिए एस्टिमेट सौंपने को कहा। डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की रिहाइश के लिए बनाए जा रहे क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क और नाले के अधूरे निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन